EPF अकाउंट में नॉमिनी को कैसे ऑनलाइन जोड़ें ?
EPF में e- Nomination कैसे करें यह एक महवपूर्ण जानकारी है, जो हम आपसे शेयर करेंगें। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में (२८ जनवरी २०२२ ) को अपने पोर्टल पर बहुत सारे परिवर्तन किये हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF अकाउंट के लिए e-Nomination प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। घोषणा के मुताबिक, EPFO में e-Nomination नही भरने की स्थिति में users अपने PF अकाउंट का बैलेंस चेक नही कर पायेंगे।
EPFO द्वारा सुझाये गए कुछ चरणों का पालन करके users नॉमिनी को ऑनलाइन जोड़ सकते हैं। नामांकित व्यक्ति को जोड़ने और ई-नामांकन घोषित करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
1. e- Nomination के नियम व जरूरी दस्तावेज :
EPFO के नियम के मुताबिक, कोई भी खाताधारक , e-nomination के लिए सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों को ही nominate कर सकता है। (ध्यान रहे family में सिर्फ माँ, पिता,पति, पत्नी, बच्चे ही आते है) लेकिन, किसी कारण वर्ष खाताधारक का परिवार नही है उस दिशा में उसे किसी दुसरे व्यक्ति को nominate करने की छूट दी गई है। जिसे भी आप nominee बनाना चाहते है उसका आधार कार्ड व उसका पासपोर्ट साइज़ फोटो ( स्कैन करा हुआ ) होना आवश्यक है। जो भी जानकारी आप नॉमिनी की भरेंगें वो सभी आधार कार्ड से मिलनी जरूरी है।
2. कैसे करें EPF में e- Nomination:
2.1. Step by Step e- Nomination की पूरी प्रक्रिया
- Log-in करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएँ।

- यहाँ आपको online claim का आप्शन दिखाई देगा, उसपर आपको क्लिक करना है।

- जैसे ही आप क्लिक करेंगें आपको Log-in का पेज दिखाई देगा।

- यहाँ आपको अपना यूएएन (UAN) और पासवर्ड डालना होगा, साथ ही दिए गए कैप्चा (captcha) को भी भर कर Log-in करें।
- Pop up मैसेज के साथ नया पेज खुलेगा, Later पर क्लिक करके Pop up मैसेज को हटा देना है।

- अब आप डैश बोर्ड पर आगये हैं।
- अब व्यू (view) पर क्लिक करेंगें, क्लिक करने पर प्रोफाइल का आप्शन दिखाई देगा।
- इसके बाद प्रोफाइल पर क्लिक करें।

- अब आपको अपना पर्सनल डिटेल चेक करना होगा , इसके बिना अपडेट हुए आप नॉमिनेशन नही भर सकते हैं।
- यहाँ आप प्रोफाइल में देखें, कि आपका फोटो अप्लोड हुआ है या नही, सबसे पहले अपना फोटो अप्लोड करें।
- इसके बाद, आपको फोटो के साइड में दी गई डिटेल्स चेक करें, की वो सारी डिटेल्स सही भरी हुई है या नही।
- जैसे : नाम, जन्म तिथि (Date of Birth ), वैवाहिक स्थिति (Marital Status ), स्थाई और वर्त्तमान पता, इन सभी को अपडेट करें।

- सारी डिटेल्स अपडेट करके जमा कर दें।
- मैनेज(Manage ) पर क्लिक करके ई नॉमिनेशन (E – nomination) पर क्लिक करें।
- एक नया प्रोफाइल का पेज खुलेगा।
- अपनी सारी डिटेल्स चेक करके आपको नीचे दिए गए प्रोसीड(proceed ) के बटन पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने Family Declaration का पेज दिखेगा।
- नीचे दिया गया है आप्शन – having family – yes और no , आपको यहाँ पर yes को चुनना है।
- ध्यान रहे family में सिर्फ माँ, पिता,पति, पत्नी, बच्चे ही आते है।

2.2. फॅमिली का विवरण
- नीचे एक टेबल दिखाई देगी, जिसमे आपको अपने फॅमिली का विवरण भरना होगा, जिसे आप नॉमिनी बनाना चाहते हों।
- आप इसमें एक से अधिक भी नॉमिनी बना सकते हैं।
- आप जो भी विवरण नॉमिनी की भरें वो सभी आधार कार्ड के हिसाब से ही भरें।
- सारी जानकारी और नॉमिनी का फोटो अप्लोड करें।
- नीचे दिए गए अंडर टेकिंग / डिस्क्लेमर (disclaimer) के चेक बॉक्स को क्लिक करें।
- save family details के बटन को क्लिक करके अपनी डिटेल्स सेव करेंगे।
- नीचे दिए गए ADD row पर क्लिक करके दूसरा नॉमिनी जोड़ सकते हैं।

- अब आपको नीचे ईपीएफ नॉमिनेशन (EPF nomination ) की टेबल दिखाई देगी।
- इसमें जो भी नॉमिनेशन का विवरण आपने भरा है, वो आपको वहाँ पर दिखाई देगा।
- यहाँ पर आगे दिया गए चेक बॉक्स पर क्लिक करके इसको चुनेंगे।
- आखिर में दिए गए नंबर ऑफ शेयर को भरेंगे।
- अगर एक नॉमिनी है तो आप १०० भरेंगे।
- एक से ज्यादा है तो १०० को, उन सभी में विभाजित करके ऐसे भरें की सभी का जोड़ १०० आये।

2.3. Pending Nomination Table
- इसके बाद नीचे दिए गए save EPF nomination पर क्लिक करके अपना विवरण सेव करेंगे।
- सेव करते ही अगला पेज आपको दिखाई देगा जिसमे आपको EPF details saved successfully लिखा दिखाई देगा।
- नीचे आपको Pending Nomination की टेबल दिखाई देगी , जहाँ आपको कुछ आप्शन दिखाई देंगें:
- व्यू (view) के आप्शन को क्लिक करके आप अपना विवरण चेक कर सकते हैं।
- एडिट (edit ) के आप्शन को क्लिक करके आप किसी भी जानकारी को बदल सकते हैं।
- डिलीट (delete ) के आप्शन को क्लिक करके आप अपनी सारी जानकारी को हटा सकते हैं।
- इ- साईंन (e-sign) एक महत्वपूर्ण आप्शन है जिसके बिना आपका नॉमिनेशन पूरा नही होगा।
- इ- साईंन (e-sign ) के नीचे बटन को क्लिक करके आप ईपीएफओ के ई- हक्ताक्षर के नए पेज पर आ जायेंगें।
- यहाँ पर आपको एक चेक बॉक्स दिखाई देगा
- जिसे आपको क्लिक करना होगा। अब आपके सामने आधार प्रमाणित का पेज खुल जायेगा।


2.4. E-Sign
- जिसका पीएफ (PF) अकाउंट हो, उसका आधार नंबर डालना होगा।
- नंबर डालने के बाद आपको Get OTP वाले बटन को क्लिक करना है।
- अब एक OTP आपके आधार रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आएगा।
- नीचे OTP डालने का बॉक्स है जहाँ वो OTP आपको डालना है।
- नीचे अंडर टेकिंगतकिंग / डिस्क्लेमर का चेक बॉक्स दिखाई देगा जिसे क्लिक करना होगा।
- अब नीचे दिए गए Submit के बटन को क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके documents, आपकी सारी जानकारी ई साईंन e-sign हो गई है।
- जिसका मैसेज आपको क्लिक करने के बाद दिखाई देगा। Pdf signed successfully.
- अब आपको अपना नॉमिनी का status चेक करने के लिए, फिर से मैनेज पर जाकर उसको क्लिक करना है।
- वहाँ ई – नॉमिनेशन के आप्शन को क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद नॉमिनेशन हिस्ट्री का पेज खुल जायेगा, यहाँ आपको Nomination Successful लिखा दिखाई देगा।
- इसका मतलब है की आपका नॉमिनेशन पूरी तरह से अपडेट होचुका हैं।
- आप Nomination details के नीचे दिए गए आइकॉन को क्लिक करके अपनी डिटेल्स download कर सकते हैं।


अपनी नॉमिनी डिटेल्स को मोबाइल या डेस्टोप की सुविधा से बड़ी आसानी से अपडेट करके पीएफ अकाउंट से जुडी सारी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आप उठा सकते हैं।
Pingback: मसालों का व्यापार घर से कैसे शुरू करें | How to start Spices business from home. - gyaansangrah
Pingback: 10 Best Affiliate Marketing Programs in India (2022) - gyaansangrah
Pingback: 3 Best Reselling App in India | कमाएं 50000 रूपए महीने - gyaansangrah
Pingback: 5 Best Cloud Storage Services in Hindi | कैसे करें इसका उपयोग - gyaansangrah